देहरादून, अक्टूबर 30 -- उत्तराखंड के एक गायक की अपने गीत में ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी का आरोप है। उत्तराखंड विद्वत सभा ने लोकगायक की आपत्तिजनक टिप्पणी वाले गीत पर कड़ी आपत्ति जताई। सभा ने इस मामले में पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए गायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सभाजनों का कहना है कि गीत के माध्यम से समाज विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। बुधवार को विद्वत सभा अध्यक्ष हर्षपति गोदियाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून एसएसपी को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि सीओ विवेक सिंह कुटियाल को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित गीत में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे समाज के कई लोग आहत हुए हैं। सभा ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कृत्य बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.