सोनभद्र, सितम्बर 9 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना के क्रशर क्षेत्र में मंगलवार शाम साढ़े सात बजे ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वे रेलवे ट्रैक पर करते समय विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के झकरकटिया गांव निवासी 60 वर्षीय जगदीश गुर्जर पुत्र उदयभान गुर्जर अपने 31 वर्षीय बन्धुलाल गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर के साथ अपनी बेटी को छोड़ने सिंगरौली के भवडार जा रहे थे। उनके साथ 45 वर्षीय जगनारायण साहू पुत्र रामविचारे साहू निवासी रैला थाना माडा भी थे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत चारों लोग मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे जैसे ही बरगवां थाना के क्रशर क्षेत्र में स...