सोनभद्र, मई 24 -- अनपरा/सिंगरौली।संवाददाता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली जिले के 18वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि सिंगरौली को खनिज पदार्थों का वरदान मिला है।

सिंगरौली का विकास यह प्रदेश का एकमात्र जिला है, जहां की धरती में सोना भी है। सिंगरौली तेजी से विकास कर प्रदेश में ऊर्जा का सुपर पावर हाउस बना है। कहा कि बिजली उत्पादन 5 हजार मेगावाट से बढ़कर 25 हजार मेगावाट हो गया है। प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ-साथ हम दूसरे राज्यों को भी बिजली दे रहे हैं। दिल्ली मेट्रो भी मध्यप्रदेश की बिजली से संचालित हो रही है। समारोह में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिंगरौली के स्थापना दिवस पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने सिंगरौली एयरपोर्ट, अंतरराज्य...