पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर जब्त किया है। अवैध बालू तस्करी के खिलाफ कार्रवाई सदर अंचल पदाधिकारी जागो महतो के नेतृत्व में की गई। जब्त सभी ट्रैक्टरों को सदर थाना परिसर में रखा गया है उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिंगरा स्थित कोयल नदी से रात के अंधेरे में अवैध रूप से बालू की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर सदर थाना पुलिस और चौकीदारों के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान कोयल नदी से बालू लोड कर सिंगरा की ओर जा रहे चार ट्रैक्टरों को रोककर जांच की गई। चालकों से बालू का चालान और वाहन से संबंधित वैध कागजात मांगे जाने के बाद कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने चारों ट्रैक्ट...