लातेहार, अक्टूबर 4 -- लातेहार, संवाददाता। युवा महोत्सव 2026 के तहत आयोजित सिंगबोंगा मैराथन दौड़ में युवाओं ने उत्साह और जोश का प्रदर्शन किया। नेतरहाट से चिंगरी तक 30 किलोमीटर की दौड़ में बालक वर्ग के 425 और बालिका वर्ग की 231 समेत कुल 656 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और लंबी दूरी के बावजूद धावकों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ पूरी की।

बालक वर्ग के विजेता बालक वर्ग में अभिनय उरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराय उरांव दूसरे और अमर उरांव तीसरे स्थान पर रहे। अमरेश उरांव, सुदर्शन उराँव, नितेश उरांव, अंकित उरांव, बुधमन उरांव, करण उरांव और सुजीत खरवार ने चौथे से दसवें स्थान तक जगह बनाई। वहीं बालिका वर्ग में देवंती कुमारी प्रथम, रवीना कुमारी द्वितीय और रूपा कुमारी तृतीय रहीं। रिंकी कुमारी, नेहा असुर, नैना कुमारी, रे...