रांची, अक्टूबर 4 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिंगपुर नर्सिंग होम, मुरी में चिकित्सकों ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की जान बचा ली। यह मामला पश्चिम बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र के तूरदाग गांव निवासी सुदर्शन महतो की पत्नी चांदमणि महतो से जुड़ा है। शुक्रवार शाम चांदमणि को तेज पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सिंगपुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। नर्सिंग होम के संचालक सह चिकित्सक डॉ रमनेश प्रसाद ने बताया कि जांच में महिला के गर्भ में स्वस्थ शिशु के साथ एक बड़ा ट्यूमर भी विकसित हो रहा था। स्थिति गंभीर होने पर तत्काल ऑपरेशन किया गया। करीब दो से तीन घंटे चली इस जटिल सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक महिला का ट्यूमर हटाने के साथ सुरक्षित प्रसव भी कराया। ऑपरेशन के बाद मां और नवजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.