कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- चरवा थाना पुलिस ने सिंकदरपुर आइमा गांव के प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। आरोप है कि इन सभी ने चोरी से एक व्यक्ति की खेत में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल काट ली है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बभन का पुरवा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि चायल तहसील क्षेत्र के जलालपुर शाना में वह संक्रमणीय भूमिधर है। पीड़ित के मुताबिक, विवाद होने के कारण उसने एसडीएम चायल की कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। तीन अगस्त वर्ष 2024 को उसके पक्ष में आदेश हुआ। इस पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने कब्जा दिलाया। यह भी पढ़ें- सीमांकन के बाद भी जमीन पर कब्जे की कोशिश पीड़ित के अनुसार कब्जा मिलने के बाद उसने अपने खेत में गेहूं और सरसों की फसल बो दी। आरोप है कि तीन मार्च 2026 की रात सिंकदरपुर आइमा के प्रधान आशीष कुमार, वहीं के रहन...