मधुबनी, मई 28 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई आनंद विहार-लौकहा स्पेशल ट्रेन (04013/04014) अब आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। इस ट्रेन के परिचालन में सुधार होने की बजाय दिन-प्रतिदिन लेटलतीफी की सारी हदें पार हो रही हैं। ट्रेनों के घंटों लेट चलने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 26 मई को आनंद विहार से चली स्पेशल ट्रेन संख्या 04014 अपने निर्धारित समय से लगभग साढ़े नौ घंटे की देरी से रात के ढाई बजे झंझारपुर पहुंचना सुनिश्चित कर सकी। यही स्पेशल ट्रेन वापस 04013 बनकर लौकहा से आनंद विहार के लिए जाती है। बुधवार को भी इस ट्रेन का यही हाल रहा। रात साढ़े 10 बजे आने के स्थान पर यह ट्रेन अगले दिन अहले सुबह साढ़े सात बजे झंझारपुर आई。

बदहाल व्...