साढ़े 15 लाख की ठगी में शामिल साइबर अपराधी गिरफ्तार
आजमगढ़, अगस्त 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने साढ़े 15 लाख रुपये की ठगी में शामिल शातिर बदमाश को गुरुवार की रात तरवां क्षेत्र के सराय वृंदावन गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने मोबाइल और साढ़े तेरह सौ रुपये बरामद किए। गिरफ्तार साइबर अपराधी खुद को नामी कंपनी का कर्मचारी बताता था। लोगों को काम दिलाने का झांसा देकर उसने साढ़े 15 लाख रुपये की साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर विभिन्न राज्यों में साइबर क्राइम की 13 शिकायतें दर्ज हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल से मिले एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच शुरू की। सीडीआर और समन्वय पोर्टल के विश्लेषण में सामने आया कि इस नंबर और उससे जुड़े आईएमईआई के खिलाफ साइबर ठगी की 13 शिकायतें दर्ज हैं। ये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.