भभुआ, मई 2 -- कैमूर में 12.50 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाना है, अब तक 8 लाख लोगों का ही बन सका है स्वास्थ्य कार्ड मुफ्त में पांच लाख रुपए के इलाज की सुविधा के बाद भी लोग नहीं ले रहे रुचि सदर, पीएचसी, सीएचसी, कॉमन सर्विस सेंटर, एचडब्ल्यूसी पर बनाया जा रहा कार्ड (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में कैमूर जिला पीछे चल रहा है। मुफ्त में 5 लाख रुपए के इलाज की सुविधा प्राप्त करने के लिए आमजन भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के प्रति रुचि नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि अब तक लक्ष्य का सिर्फ 64 प्रतिशत ही लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सके हैं। जिले के 32 हजार मरीजों ने इस कार्ड के जरिय...