आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से पांच स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। इसके लिए पांच विकास खंडों में भूमि चिन्हित कर ली गई है। कार्यदायी संस्था द्वारा संशोधित डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह परियोजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'खेलो इंडिया' योजना के तहत प्रस्तावित है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विकास और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पहले 9 करोड़ 91 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन द्वारा कार्यदायी संस्था नामित करते हुए संशोधित बजट मांगे जाने पर उत्तर प्रदेश र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.