साढ़े सात करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम
आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। खेलो इंडिया के तहत पवई विकास खंड क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में साढ़े सात करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय स्तर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासन स्तर से धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए खेलो इंडिया के तहत सभी विकास खंडों में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है। जिससे खिलाड़ी ब्लाक स्तर पर अभ्यास कर सकें। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण विभाग की मदद से सभी ब्लाकों में ग्रामीण स्टेडियम के लिए भूमि तलाशने का निर्देश दिया था। जिसके बाद राजस्व विभाग ने जिले के पांच विकास खंडों में भूमि उपलब्ध करा दी। जिसके बाद जिला जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.