छपरा, मार्च 22 -- 35 मांझी के रामघाट स्थित निर्माणरत अटल घाट घाट का निरीक्षण करते सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल। मांझी। सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने रविवार को मांझी के प्रसिद्ध रामघाट पर नमामि गंगे परियोजना के तहत साढ़े नौ करोड़ की लागत से बन रहे अटल घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सांसद ने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालु सालोंभर सहूलियत के साथ स्नान कर सकें इसके लिए पानी के नीचे तक सीढ़ी के निर्माण की ब्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घाट के निर्माण में राशि की कमी नही होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रामघाट देश का इकलौता छठ घाट है जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा स्थापित की जा रही है। सांसद ने कहा कि तीन माह के भीतर उक्त घाट को श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह उपयुक्त बना दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.