साढ़े तीन बीघा भूमि के लिए बहू ने ले ली सास की जान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 26 -- जहानगंज, संवाददाता। जलालपुर गांव में भूमि के लालच में रिश्तों का कत्ल हो गया। साढ़े तीन बीघा भूमि अपने नाम कराने के लिए छोटी बहू ने ही वृद्ध सास पर खौलता हुआ गर्म पानी डालकर मार डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाली बहू का चालान कर दिया गया है। जलालपुर गांव के बेचेलाल के पिता की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद खेत की विरासत चारों भाइयों और मां रामवती के नाम हुई थी। मां के हिस्से में साढ़े तीन बीघा कृषि भूमि आई थी। बेचेलाल के भाई कैलाश की पत्नी रामादेवी यह जमीन अपने नाम कराना चाहती थीं। इसके लिए वह वृद्धा रामवती को लगातार प्रताड़ित करती थीं और मारपीट करती थीं। बेचेलाल ने पुलिस को बताया कि लोकलाज के चलते परिवार ने पहले शिकायत नहीं की। सोचा कि समय के साथ भाभी सुधर जाएंगी लेकिन 17 जून को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.