जमुई, मार्च 16 -- झाझा,निज संवाददाता लगभग साढ़े तीन दिन एवं रात तक अपहत्र्ताओं के यातनापूर्ण बंधक में रहने के बाद अगवा सरकारी शिक्षक कालेश्वर दास शनि-रविवार की रात सकुशल मुक्त हो गए। बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब एक बजे बदमाशों ने उन्हें झाझा थाना क्षेत्र में स्थित नकटी डैम के समीप लाकर अपने चंगुल से मुक्त कर दिया था। हालांकि, करीब चार की संख्या में रहे बदमाशों में फिलहाल कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। किंतु बदमाशों की गिरफ्तारी को ले एसडीपीओ राजेश कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत पुलिस की कई टीमें अपने थाना क्षेत्र से ले झारखंड के भी कुछ संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही बताई जाती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार देर रात तक इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां मुमकिन हो सकती है। एसडीपीओ का दावा है कि पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.