साढ़े तीन घंटे बाधित रहा रेणुकूट झारखंड रेल मार्ग
सोनभद्र, अप्रैल 22 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रनटोला रेलवे स्टेशन से आगे बानरझुला पुलिया के पास मंगलवार की शाम मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतरने के बाद रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वही रेल लाइन को साढ़े तीन घंटे में ही बहाल कर लिया गया। विभाग के कर्मचारियों की माने तो शाम 4.57 बजे मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतरा था। लगभग सवा 8 बजे शाम को ही रेलवे लाइन को बहाल कर ट्रेनों की आवाजाही शुरू करा दी गई थी। इस रूट पर झारखंड के लिए सुबह शाम दो लोकल ट्रेनों का संचालन होता है, जबकि शक्तिपुंज से हावड़ा के लिए, झारखंड और उड़ीसा के लिए एक एक ट्रेन रोज चलती है। तीन साप्ताहिक ट्रेनें भी चलती है। इसके अलावा यह मार्ग मालगाड़ी के लिए प्रसिद्ध है। रेलवे विभाग के उच्च अधिकारी मामले की जांच में लगे है और पता लगा रहे है कि किन कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.