चंदौली, मई 19 -- चहनियां। चहनियां खण्डवारी गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से खण्डवारी माता मन्दिर मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। करीब साढ़े छह लाख की लागत से 110 मीटर लंबा मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र पंचायत सदस्य आनन्द सिंह ने इसका प्रस्ताव बनाकर ब्लॉक पर दिया था। इसके बाद कार्य शुरू हुआ है। मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। किसी तरह लोग आवागमन कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...