साढ़े छह करोड़ की राशि से बनेगा बलुआही बस स्टैंड
खगडि़या, अप्रैल 10 -- खगड़िया । नगर संवाददाता अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त साढ़े छह करोड़ की राशि से शहर के बलुआही बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। बलुआही बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाएगा। यहां यात्रियों के रुकने के लिए पर्याप्त जगह के साथ-साथ बैठने, पार्किंग, मुख्य गेट, चारदँवारी, स्टॉल, शौचालय समेत अन्य जरूरी सुविधाएं होंगी। जीर्ण शीर्ण अवस्था में वर्षों से पड़े बलुआही बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की आस अब जल्द ही पूरी हो जाएगी। क्योंकि टेंडर की प्रक्रिया के साथ-साथ एग्रीमेंट समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब सिर्फ शहरवासी को इसके निर्माण कार्य शुरु होने का इंतजार है।जी प्लस टू होगा बलुआही बस स्टैंड: नगर परिषद सूत्रों से मिली जानकारी के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.