साढ़े चार लाख रुपये की वसूली कर 18 मीटर बदले गए
सहारनपुर, जुलाई 15 -- देवबंद। बिजली चोरी रोकने के लिए पॉवर कारपोरेशन का चेकिंग अभियान जारी है। मंगलवार को मोहल्ला बैरुन कोटला, अंदरुन कोटला, शाहरम्जुउद्दीन और मोहल्ला खानकाह में सघन चेकिंग के दौरान दो लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। वहीं 18 मीटर बदल साढ़े चार लाख रुपये के राजस्व की वसूली भी की गई। मंगलवार को पुलिस बल के साथ निकली पॉवर कारपोरेशन की टीम को देखते ही मोहल्लों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने इस दौरान 171 उपभोक्ताओं के यहां चैकिंग की। साथ ही अभियान के दौरान संदिग्ध मिले18 उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए हैं। एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि बताया कि यदि उतारे गए मीटर में कुछ गड़बड़ी पाई गई तो इन उपभोक्ताओकं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ के मुताबिक चैकिंग अभियान के दौरान दो स्थानों पर बिजली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.