साढ़े चार लाख रुपये का माल बरामद
बहराइच, जुलाई 13 -- रुपईडीहा। नेपाली आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों ने भारतीय सीमा से सटी साईंगांव चौकी के पास साढ़े चार लाख रुपयों का माल बरामद किया है। एक बाइक पर मोटा गट्ठर लादे युवक को घेर कर पकड़ लिया गया। वागेश्वरी 30 नम्बर गण के डीएसपी तीर्थराज न्यौपाने ने बताया कि गट्ठर खोलकर देखा गया तो उसमें थान के कपड़े, सलवार सूट व विभिन्न प्रकार के बच्चों के कपड़े भी मिले। उन्होंने बताया कि बरामद सामान, बाइक व युवक को नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.