आजमगढ़, जनवरी 11 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के परसौ जगदीशपुर खुर्द गांव में दो दिन पूर्व साड़ के हमले से घायल अधेड़ की उपचार के दौरान शनिवार की रात में मौत हो गयी। घायल का वाराणसी में उपचार चल रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के परसौ जगदीशपुर खुर्द गांव निवासी 50 वर्षीय सीताराम चौहान शुक्रवार की सुबह घर के पास सीसी रोड पर टहल रहे थे। इस दौरान वे घर के पास बंधी गाय दूसरे स्थान पर बांधने के लिए रस्सी खोलने लगे। पास में बैठे साड़ ने उन पर हमला कर दिया। जब तक लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने किसी तहर से साड़ को भगाकर उन्हें बचाया। घायल को लेकर परिजन लालगंज अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। उन्हें वाराणसी के ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.