सोनभद्र, अप्रैल 4 -- म्योरपुर। स्थानीय कस्बे के लिलासी मोड़ पर शनिवार को एक कपड़े की दुकान से साड़ी चुराकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक चोरी करने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक को म्योरपुर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। एसआई अनंत कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.