भदोही, अप्रैल 10 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सूफीनगर में बुधवार रात एक युवक का शव नीम की डाल पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक भूमि विवाद को लेकर वह काफी तनाव में रहता था। घटना के वक्त उसकी पत्नी और बच्चे रिश्तेदारी में महराजगंज गए हुए थे। 37 वर्षीय राजेश विश्वकर्मा पुत्र शिवशंकर विश्वकर्मा का कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। बुधवार को मृतक की पत्नी संगीता देवी शादी में महराजगंज में गई हुई थी। वहीं रात 11 बजे युवक का शव घर में ही नीम की डाल से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना पत्नी को दी गई। जानकारी होते ही पत्नी बच्चों के साथ घर पहुंच गई। पत्नी ने बताया कि गांव के ही चार लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। उधर, प्रभारी थाना निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.