रांची, मार्च 23 -- पिस्कानगड़ी,प्रतिनिधि। नगड़ी के साहेर गांव में सोमवार ईद मिलन समारोह का आयोजन झामुमो नेता रेयाजुल अंसारी के आवास पर हुई। समारोह मे झारखंड मुक्ति मोर्चा नगड़ी के कार्यकर्ता सहित सभी समुदाय के ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद तिर्की ने कहा सभी पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाए और प्रखंड मे एक मिसाल कायम करें। इस अवसर पर विनोद तिर्की राजेंद्र महतो, पूजा देवी, दानियल एक्का, राखी देवी, सोमारी उरांव, उर्मिला देवी, सुफेदा खातुन, तस्लीम अंसारी, रेयाजुल अंसारी, लक्ष्मण राम, रंजन हेमरोम नसीम अंसारी, सलामत अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...