बेगुसराय, अप्रैल 29 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हीराटोल जीरोमाइल के समीप एनएच 333बी पर व पुरानी थाना परिसर के समीप एनएच 31 पर मंगलवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की हालात भी चिंताजनक बतायी जा रही है। दो मृतकों की पहचान खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र रहीमपुर कारू बाबा टोला निवासी राजकुमार मंडल के करीब 28 वर्षीय पुत्र अजय मंडल व कुरहा बाजार खजूरबन्नी निवासी मो. इसराफिल का करीब 18 वर्षीय पुत्र मो. अमानत के रूप में की गयी। जबकि जख्मी युवक की पहचान खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र रहीमपुर कारू बाबा टोला निवासी कपिलदेव मंडल के पुत्र रंजीत मंडल के रूप में की गयी। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- बढ़ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.