बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को अचानक से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी। राजनीतिक सरगर्मी तेज तब हुई जब प्रखंड की अलग-अगल पंचायतों के नौ पंचायत समिति सदस्य एक साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और बीडीओ रवि सिन्हा के कार्यालय में पहुंच गये। सदस्यों ने लोगों को आश्चर्यचकित करते हुए बीडीओ को प्रखंड प्रमुख अनिता राय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपा और मीडिया के प्रतिनिधियों को प्रेस विज्ञप्ति व बयान दिया। पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रखंड प्रमुख लगातार पंससों की योजनाओं को प्रखंड मुख्यालय में उपयोग कर रही हैं। नियमानुसार प्रखंड पंचायत समिति को आवंटित राशि की 20 प्रतिशत राशि ही प्रखंड मुख्यालय केंद्रित योजनाएं के लिए किया जा सकता है। सदस्यों ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.