बेगुसराय, फरवरी 8 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की मुख्य व महत्वपूर्ण सड़कों में से एक बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाने वाली पंचवीर बाजार से प्रखंड मुख्यालय व एनएच 31 जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क की स्थिति साहेबपुरकमाल गांव के समीप बेदह ही बदहाल है। यहां दर्जनों बार ई-रिक्शा व टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। कई वर्षों से उक्त जगह पर सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है। इससे न केवल स्थानीय लोगों व अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि यहां लगातार हो रहे हादसे के कारण यात्री चोटिल भी हो रहे हैं। साहेबपुरकमाल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश तांती, मो. हसन, धीरज शर्मा, नवल पासवान, मो. शाहजहां, मो. मकबूल आदि ने बताया कि इस संबंध मे दर्जनों बार स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की गयी। प्रखंड के सभी अधिकारियों का इस सड...