साहेबगंज से छह बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- साहेबगंज। साहेबगंज बाजार से मानव तस्करी इकाई के धावा दल ने गुरुवार को छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। धावा दल ने कई प्रतिष्ठानों, दुकानों, बाइक गैरेज, आटा-चक्की मिल में छापेमारी की। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हैदर अली अंसारी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। बाल श्रमिकों को बालगृह मुजफ्फरपुर ले जाया गया है। इस मौके पर प्रभारी पुष्पा सिंह, महिला थाना प्रभारी अनीता कुमारी, प्रिंस कुमार, निर्देश संस्था के अजय कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.