मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र की जगदीशपुर पंचायत के धरमपुर राम गांव में बुधवार को बोलेरो ने मासूम बच्चे को रौंद दिया। हादसे में बिपिन बैठा के चार वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो सहित चालक को पकड़ लिया। सूचना पर थानेदार सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। देवरिया थाने के बंगरा मुजा निवासी चालक अशोक साह को हिरासत में ले लिया। वार्ड सदस्य राजू कुमार ने बताया कि बोलेरो इतनी तेज गति में थी कि मासूम को रौंदने के बाद बिजली के पोल में ठोकर मार दी। बिपिन बैठा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। सत्यम एक भाई और एक बहन में बड़ा था। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.