भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता विवि थाना क्षेत्र के साहेबगंज में रहने वाले 19 साल के युवक मनीष कुमार का शव फंदे से लटका मिला। वह टोटो चलाता था। बुधवार की सुबह परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा। इलाज के लिए उसे मायागंज लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक के पिता बबलू साह ने बताया कि बेटा टोटो चलाता था और उसी से परिवार का भरणपोषण होता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद मनीष सोने चला गया था। सुबह देर तक नहीं जगा तो उसे देखने गए। वह बांस में लगे फंदे से लटका हुआ था। उसे तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे पर तबतक देरी हो चुकी थी। पिता ने यह भी बताया कि मनीष मानसिक रूप से अस्वस्थ था। सिर में च...