मुजफ्फरपुर, जून 20 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। परिजनों ने शनिवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की के पिता बारात गए थे। इसी दौरान पड़ोस के युवक ने लड़की को बहला फुसलाकर घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। एहतियातन गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...