मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- साहेबगंज, हिसं। सीओ पिंकी राय के हड़ताल पर चले जाने से मंगलवार को कार्यालय में ताला लटका रहा। फरियादी अपनी समस्या लेकर आते रहे, किंतु सीओ कार्यालय बंद रहने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। सिर्फ पुराने कार्यालय में कुछ कर्मी मौजूद थे। जबकि राजस्व कर्मी ललन कुमार समेत अन्य लोग पंचायतों में लगें फार्मर रजिस्ट्री कैंप में तैनात रहे। उधर, बीडीओ मीनू कुमारी ने बताया कि उन्हें डोंगल प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बावजूद विभिन्न पंचायत भवन में जाकर फार्मर रजिस्ट्री का जायजा लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...