मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बदले हालात के बीच डीएम कुमार गौरव के आदेश पर गुरुवार को एसडीआरएफ की एक टीम मोटरबोट, लाइफ जैकेट व अन्य जरूरी संसाधनों के साथ साहेबगंज भेजी गई है। जिला मुख्यालय के स्तर पर एसडीआरएफ की दो अन्य टीम भी मूवमेंट को लेकर तैयार हैं, ताकि बाढ़ के कारण खतरनाक हालात उत्पन्न होने पर तत्काल राहत व बचाव कार्य में बल को लगाया जा सके। जिले में बाढ़ की आशंका को देखते हुए साहेबगंज के साथ ही अन्य संवेदनशील जगहों पर नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। एसडीआरएफ के एसआई विनोद कुमार सिंह के मुताबिक यहां बल की सभी टीम अलर्ट पर है। यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हर स्तर पर तैयारी पूरी की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : संभावित बाढ़ से निपटने को...