साहेबगंज प्लस टू स्कूल को मॉडल का दर्जा
मुजफ्फरपुर, जून 26 -- साहेबगंज। नगर परिषद के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साहेबगंज का मॉडल स्कूल के रूप में चयन हुआ है। प्राचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय को ग्रेड ए का दर्जा प्राप्त है। अब विद्यालय का नया नामकरण सरस्वती विद्या निकेतन होगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा ड्रेस डिजाइन किया गया है। अभी तक छह शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हो चुकी है। नौवीं कक्षा में 40 छात्र छात्राओं का दाखिला हुआ है। नौवीं कक्षा से ही छात्र-छात्राओं की मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- साहेबगंज प्लस टू स्कूल को मॉडल का दर्जा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.