मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- साहेबगंज। हाईस्कूल परिसर में रविवार को पूर्व प्रमुख अमलेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें साहेबगंज प्रखंड को पश्चिमी अनुमंडल का मुख्यालय बनाने के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें अधिवक्ता विनोद कुमार को अध्यक्ष, संजीत कुमार, ई जितेंद्र पासवान एवं रामबालक सिंह को उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार को महासचिव, सुरेश शर्मा, पूर्व मुखिया अजमुल्लाह अंसारी को संयुक्त सचिव, पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार और सुबोध राम को सहायक सचिव, कन्हाई शर्मा को कोषाध्यक्ष, चंदन महतो को कार्यालय प्रभारी, अवधेश कुशवाहा को मीडिया प्रभारी, ब्रजेश राणा को प्रवक्ता तथा पूर्व प्रमुख अमलेश कुमार, संतोष सिंह, रामपुकार साह, भूपनारायण सिंह, पूर्व मुखिया शैलेंद्र महतो संरक्षक मंडल के सदस्य बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.