मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के विसंभरापुर गांव के युवक शिवम कुमार (18) की चकिया स्टेशन के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि इससे पहले पुलिस ने उसे उठाकर गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया, किन्तु युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शिवम विसंभरापुर गांव निवासी मोहन भगत का इकलौता पुत्र था। वह बारहवीं का छात्र था। मृतक के चाचा अजय भगत ने बताया कि शिवम मंगलवार की सुबह चकिया रिश्तेदार से मिलने गया था। वहां से मोतीपुर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने के दौरान चपेट में आ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.