साहेबगंज की अपहृत किशोरी बंगाल में मानव तस्करों के चंगुल से हुई मुक्त
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साहेबगंज इलाके के एक गांव से अपहृत 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर से बरामद किया है। वह बीते 15 दिनों से वहां फंसी हुई थी।बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि किशोरी पश्चिम बंगाल में किशोरी मानव तस्करों के चंगुल में फंसी थी। उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किशोरी को साहेबगंज से अपहरण कर उसे इस्लामपुर में मानव तस्करों को बेच दिया गया था। किशोरी की मां के आवेदन पर बीते चार मई को साहेबगंज थाना में अपहरण की धारा में दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसकी पुत्री बैंक ऑफ बड़ौदा के मिनी बैंक से रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.