साहेबगंज : महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के प्रतापपट्टी वार्ड तीन में गुरुवार की शाम महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका मनीष कुमार तिवारी की 26 वर्षीया पत्नी अंतिमा कुमारी थी। अंतिमा घर में फंदे से लटक रही थी। सूचना पर अपर थानेदार अशोक राम मौके पर पहुंचे। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनीष कुमार तिवारी बरौनी रिफाइनरी में कार्यरत है। बताया जाता है कि अंतिमा के परिजन प्रतापपट्टी मुहल्ला में रहते हैं। मनीष तिवारी पूर्वी चंपारण के बीजधरी ओपी के जगिरहा का मूल निवासी है। अंतिमा का मायका पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाने के मच्छरगांवा में था। उसे दो बेटे हैं। अपर थानेदार ने बताया कि एफएसएल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले का खुलासा हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.