साहेबगंज : पोखर में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 26 -- साहेबगंज, हिसं। गंडक दियारा के हुस्सेपुर नया टोला गांव में मंगलवार को पोखर में नहाने के दौरान डूबने से 10 वर्षीय बालक विराज कुमार की मौत हो गई। वह स्थानीय निवासी हरेंद्र राय का पुत्र था। घटना की सूचना पर दारोगा गोवर्धन प्रसाद घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोष्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। स्थानीय मुखिया अमलेश राय ने बताया कि मृत बच्चा तीन भाइयों में छोटा था। वह अन्य बच्चों के साथ पोखर में नहाने गया था। गहरे पानी में उतरने के कारण वह डूब गया। अन्य बच्चों ने शोर मचाते घर पहुंचा और उसके परिजनों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- साहेबगंज : पोखर में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत तब परिजनों ने पोखर से बच्चे का शव बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.