साहेबगंज : गंडक नदी की बाढ़ से तीन पंचायतें घिरीं
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- साहेबगंज, हिसं। प्रखंड क्षेत्र की तीन पंचायतें गंडक की बाढ़ से घिर गईं। दियारा इलाके की माधोपुर हजारी पंचायत के वार्ड चार, छह, नौ और बंगरा निजामत पंचायत के वार्ड 1, 2, 3, 4, 6, 9, 12 तथा रूपछपरा पंचायत के वार्ड 1, 2, 3, 4, 5 के निचले इलाकों में तेजी से पानी फैल रहा है। वार्ड की सड़कों पर पानी चढ़ गया है। इस कारण आवागमन बाधित हो गया है। श्रीकांत तिवारी, उपेंद्र कुमार, पुण्यदेव सहनी, संजीत कुमार, विजय शर्मा, रंजीत पासवान आदि ने बताया कि लोग रतजगा कर रहे हैं। गंडक का जलस्तर कम नहीं हुआ तो और परेशानी बढ़ सकती है। किसानों ने बताया कि सैकड़ों एकड़ में धान की फसल डूब गई। यदि खेत से पानी नहीं निकला तो भारी नुकसान होगा।इधर, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 2.24 लाख क्यूसेक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.