मुजफ्फरपुर, जून 21 -- साहेबगंज। नगर परिषद के मकड़ी टोला गांव में रविवार को इंडियन कोबरा कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू किया। उसे कुएं से बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारी ने ग्रामीणों से स्वयं सांप नहीं पकड़ने तथा जल्द विभाग को सूचना देने की अपील की। इस मौके पर एएसआई पंकज कुमार, एनिमल हैंडलर शशिशेखर, एनिमल हैंडलर मोती सहनी आदि थे। यह भी पढ़ें- सावधान! कहीं आपकी बाइक में सांप छिपकर तो नहीं बैठा? जानें उसे निकालने का सुरक्षित तरीका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...