साहेबगंज : एमडीएम में छिपकली मिलने की जांच
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- साहेबगंज। मध्य विद्यालय भलुही रसूल में शुक्रवार को एमडीएम में छिपकली मिलने की एमडीएम प्रभारी ज्ञानेश रंजन ने शनिवार को जांच की। उन्होंने विद्यालय में रसोई घर की स्थिति, अभिभावकों और प्रधानाध्यापक से पूछताछ की। अभिभावक लालबाबू सिंह, मोहित कुमार, मोहन सिंह, विकास कुमार, अंकित कुमार आदि ने कहा कि बच्चे एमडीएम नहीं खाएंगे। प्रधानाध्यापक राम अयोध्या ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में 65 बच्चे उपस्थित थे। एक छात्रा की सब्जी में मृत छिपकली पाई गई, उसके बाद भोजन फेंकवा दिया गया। इसकी सूचना एनजीओ को दी गई। एमडीएम प्रभारी ज्ञानेश रंजन ने बताया कि सब्जी में मृत छिपकली मिलना गंभीर मामला है। यह भी पढ़ें- साहेबगंज : एमडीएम में छिपकली मिलने की जांच डीपीओ एमडीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.