हल्द्वानी, जून 14 -- हल्द्वानी। साहू समाज जन कल्याण समिति (पंजीकृत), हल्द्वानी द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह शनिवार को श्री हरि बैंक्वेट हॉल, ट्रांसपोर्ट नगर में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं टैलेंट हंट शो का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल साहू, मिश्रीलाल साहू, महेश कुमार साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

सम्मानित छात्र-छात्राएँ इस अवसर पर वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले साहू समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं दिव्यांश साहू, परिधि साहू, गर्व (गौतम) साहू, प्राची साहू, तेजस साहू, स...