गिरडीह, अप्रैल 13 -- जमुआ, प्रतिनिधि। रविवार को साहु समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सदर प्रखंड अध्यक्ष अशोक साहु की अध्यक्षता में जमुआ में संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन विस्तार और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जमुआ विधानसभा कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेश साहु ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जमुआ विधानसभा कमेटी का पुनर्गठन आवश्यक है। ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने समर्थन किया। वहीं, सदर प्रखंड सचिव सुरेश साहु ने जानकारी देते हुए बताया कि जमुआ विधानसभा कमेटी के पुनर्गठन हेतु 03 मई 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। इस दिन संगठन के विस्तार और नई कमेटी के गठन पर निर्णय लिया जाएगा। देवरी प्रखंड अध्यक्ष त्रिभुवन साहु ने समाज के लोगों से आपसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.