उरई, मार्च 6 -- जालौन। पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहा स्थित मां कर्माबाई रामजानकी मंदिर में तैलिक साहू समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तैलिक साहू समाज के मां कर्माबाई रामजानकी मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में समाज के उत्थान पर चर्चा की गई और समाज में एकता, सद्भावना और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने समाज के विकास के लिए शिक्षा, व्यवसाय और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। युवाओं ने होली के गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अबीर और गुलाल से होली खेलकर समाज के लोगों ने प्रेम और सौहार्द्र का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष श्रीराम साहू, महामंत्री हरिशंकर साहू, दयाराम साहू, रामप्रकाश साहू, लालू सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.