बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत डॉ अनीता कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई तथा डॉ प्रीति सिंह कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय एक दिवसीय आपदा प्रबंधन शिविर लगाया गया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर बरेली से प्रमोद कुमार डांगर, सहायक उपनियंत्रक बरेली, दिनेश यादव, प्रभागीय वार्डन, सिविल लाइंस एवं अनिल शर्मा उपप्रभागीय वार्डन, ओमप्रकाश डिप्टी पोस्ट वार्डन, दीपांश दीप सेक्टर वार्डन तथा अन्य सहकर्मी ने जागरुक किया। प्रमोद कुमार डांगर ने छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर-112, इमरजेंसी सायरन के संकेतों तथा प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत आपदा प्रबंधन व आपदाओं से निकासी का प्रशिक्षण दिया। कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान...