बरेली, फरवरी 24 -- साहू रामस्वरुप महिला महाविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग की ओर से कॅरिअर काउंसलिंग पर एक गेस्ट लेक्चर हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य वक्ता कन्या महाविद्यालय भूड़ की असिटेंट प्रोफेसर डॉ़ श्यामली सोना रहीं। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। साथ ही रुचि और योग्यता के अनुसार लक्ष्य निर्धारण करने की प्रेरणा दी। प्राचार्या प्रो़ डॉ़ अनुपमा मेहरोत्रा ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान श्वेता मौर्य, डॉ़ प्रियंका वर्मा, डॉ़ रुचि अग्रवाल, अफरोज जहां, रमशा सिद्दीकी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...