साहू राठौर महासभा ने राजनीति में भागीदारी की हुंकार भरी
लखनऊ, जून 28 -- भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रांतीय बैठक रविवार को कैसरबाग स्थित गांधी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अम्बेडकर नगर राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजमणि साहू ने किया। उन्होंने कहा कि आगामी 14 जुलाई को होने वाले युवा सम्मेलन में आगामी चुनाव में भागीदारी की हुंकार भरी जाएगी। ताकि सामाजिक एकता एवं समाज में महिलाओं के अधिकार, आरक्षण और सामाजिक कार्यों के जरिए राजनीति में प्रवेश करके समाज की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रांतीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य विकास नगर विकास मंत्री राकेश राठौर उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर साहू ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.