बिजनौर, फरवरी 26 -- बढ़ापुर की साहूवाला वन रेंज के अंतर्गत इनायतपुर वन चौकी के पास खारी बीट में एक मादा हाथी का शव पड़ा मिला है। शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया है। मंगलवार शाम साहूवाला वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त पर निकली हुई थी। तभी उन्हें रेंज के अंतर्गत इनायतपुर वन चौकी के पास खारी बीट में मादा हाथी का शव पड़ा मिला है। साहूवाला वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रामवृक्ष राव ने हाथी का शव मिलने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन संरक्षक मुरादाबाद आदर्श कुमार, डीएफओ नजीबाबाद अभिनव राज, एसडीओ अंशुमान मित्तल मौके पर पहुंचे और गहनता से शव का निरीक्षण किया। डीएफओ नजीबाबाद अभिनव राज ने बताया कि हाथी के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया है, बल्कि जले हुए का ...