फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के तहत खंड तिगांव की ग्राम पंचायत साहूपुरा खादर में सरपंच पद के लिए दो मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिससे लोगों को घरों के नजदीक मतदान की सुविधा मिल सके। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आयुष सिन्हा ने बताया कि साहूपुरा खादर में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या-1 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अरुआ के दायें कक्ष में बनाया गया है। इस केंद्र पर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2, 3 और 4 के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।वहीं, मतदान केंद्र संख्या-2 उसी विद्यालय के बायें कक्ष में स्थापित किया गया है, जहां वार्ड संख्या 5, 6, 7 और 8 के मतदाता मतदान करेंगे। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायत के उपचुनाव वाले दिन सवेतन अवकाश रहेगा दोनों मतदान केंद्र पंचायत समिति वा...